बचपन से ही संगीत के प्रति कथक नृत्य में उभरते नवोदित सितारें है साक्षी रंजन

सहरसा : प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती और ना ही इसे कोई छिपा  सकता है। बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए माता-पिता एवं गुरु का प्रोत्साहन आवश्यक है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है कोशी जैसे सुदुर गांव के साक्षी रंजन ने। जिले के महिषी प्रखंड स्थित मैंना गांव निवासी माता प्रभा सिंह एवं पिता रश्मि रंजन की सुपुत्री साक्षी रंजन ने।जिन्होने कथक नृत्य में बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन कर रही है।साक्षी रंजन बचपन से ही संगीत के प्रति काफी रुचि रही है। इस प्रतिभा को निखारने के लिए उनके माता-पिता काफी सहयोग कर रहे हैं। साक्षी रंजन ने कहा कि शुरुआत के दिनों में वे स्वरांजलि नृत्य आरंभ सीखना आरंभ किया जहां संगीत गुरु प्रोफेसर गौतम कुमार सिंह एवं भारती सिंह के द्वारा संगीत एवं नृत्य की प्रारंभिक शिक्षा दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रसिद्ध कथक नर्तक रोहित झा के नित्यारंभ संस्था में कथक नृत्य सीख रही है। उन्होंने बताया कि मैं संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हूं।साथ ही संगीत व नृत्य को अपना कैरियर बनाना चाहती हूं। इसके लिए उन्होंने सबों का आशीर्वाद मांगा है।उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनके माता-पिता एवं गुरु काफी उन्हें काफी प्रोत्साहित कर रही है। ज्ञात हो कि साक्षी रंजन के द्वारा अब तक जिले में होने वाले उग्रतारा महोत्सव, कोसी महोत्सव,विषहरा महोत्सव,मटेश्वर महोत्सव एवं बनगांव होली महोत्सव के दौरान अपना प्रदर्शन कर चुकी है। वहीं राज्य के विभिन्न मंचों पर उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन से उन्हें पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जा चुका है। उनकी सफलता को देखते हुए परिजन एवं ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें शुभकामना व्यक्त की है। रुचि रही है। इस प्रतिभा को निखारने के लिए उनके माता-पिता काफी सहयोग कर रहे हैं। साक्षी रंजन ने कहा कि शुरुआत के दिनों में वे स्वरांजलि नृत्य आरंभ सीखना आरंभ किया जहां संगीत गुरु प्रोफेसर गौतम कुमार सिंह एवं भारती सिंह के द्वारा संगीत एवं नृत्य की प्रारंभिक शिक्षा दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रसिद्ध कथक नर्तक रोहित झा के नित्यारंभ संस्था में कथक नृत्य सीख रही है। उन्होंने बताया कि मैं संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हूं।साथ ही संगीत व नृत्य को अपना कैरियर बनाना चाहती हूं। इसके लिए उन्होंने सबों का आशीर्वाद मांगा है।उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनके माता-पिता एवं गुरु काफी उन्हें काफी प्रोत्साहित कर रही है। ज्ञात हो कि साक्षी रंजन के द्वारा अब तक जिले में होने वाले उग्रतारा महोत्सव, कोसी महोत्सव,विषहरा महोत्सव,मटेश्वर महोत्सव एवं बनगांव होली महोत्सव के दौरान अपना प्रदर्शन कर चुकी है। वहीं राज्य के विभिन्न मंचों पर उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन से उन्हें पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जा चुका है। उनकी सफलता को देखते हुए परिजन एवं ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें शुभकामना व्यक्त की है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.