श्री नारायण मेडिकल कॉलेज के शिशु विभाग की एक ओर बड़ी सफलता
सहरसा : वर्तमान समय में किसी भी प्रकार के रोग का समुचित ईलाज के लिए श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल का नाम बिहार में बड़ी तेजी से उभर रहा है। बेहतरीन मैनेजमेंट के साथ हर विभाग के दक्ष एवं कर्तव्यनिष्ट डॉक्टरों की लम्बी फौज तथा प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की सजगता इसकी पहचान बन गई है। हाल के दिनों में शिशु रोग विभाग ने कई ऐसे बच्चे का सफल ईलाज किया है जिसका बच पाना नामुमकिन ही नहीं असंभव था।इसी कड़ी में एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट चिकित्सीय सेवाओं और मानवीयता का परिचय देते हुए दो वर्ष के एक गंभीर रूप से बीमार बच्चे को श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल द्वारा स्वस्थ्य किया गया।जबकि बच्चा पिछले दो सप्ताह से तेज बुखार और निमोनिया से पीड़ित था।भर्ती के दौरान विशेषज्ञ जांच में यह भी पाया गया कि बच्चे में हल्का विकासात्मक विलंब, बोलने में कठिनाई, अत्यधिक चंचलता तथा दौरे की समस्या मौजूद थी।
केवल निमोनिया का उपचार कर संतुष्ट न होते हुए, विभाग की टीम ने बच्चे का विस्तृत न्यूरोलॉजिकल मूल्यांकन किया। एमआरआई जांच में मस्तिष्क की जन्मजात संरचनात्मक समस्या कॉर्पस कैलोसुम डिस्जेनेसिस का पता चला।इस जटिल केस का सफल प्रबंधन डॉ. रेशमा राय व डॉ. नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया। समय पर सही निदान, त्वरित उपचार और सही देखभाल के परिणामस्वरूप बच्चे की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ और उसे स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज किया गया।यह सफलता दर्शाती है कि श्री नारायण मेडिकल कॉलेज का शिशु रोग विभाग केवलबीमारी का उपचार ही नहीं, बल्कि बच्चों के संपूर्ण विकास और भविष्य की सुरक्षा के लिए समर्पित है।वही विशेषज्ञ चिकित्सक,आधुनिक जांच सुविधा व समर्पित देखभाल श्री नारायण मेडिकल क़ी पहचान बन गई है।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.