अंजना सिंह ने महिला थानाध्यक्ष ज्योति को बताया नारी शक्ति का प्रतीक

सहरसा : शिक्षक संघ के राज्य सचिव अंजना सिंह नें महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य व केन्द्र सरकार की सराहना कर हर्ष व्यक्त किया।उन्होने कहा कि सरकार द्वारा महिला आरक्षण के कारण महिलाएं उच्च पद पर आसीन हो कर कार्यरत है।उन्होने सहरसा महिला थानाध्यक्ष ज्योति से औपचारिक भेंट कर शुभकामना व्यक्त किया।उन्होने कहा कि महिला थानाध्यक्ष नारीशक्ति की प्रतीक है।जिन्होंने समाज में महिलाओ की हौसलाअफजाई कर मिशाल कायम की है।इनके द्वारा अब तक महिलाओ के हो रहे शोषण एवं प्रताड़ना से मुक्ति दिलाकर न्याय दिलाई गई है।इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष ज्योति ने अंजना सिंह के प्रति आभार व्यक्त कर हर्ष व्यक्त किया।वही महिलाओ की समस्या निदान हेतु हर संभव कानूनी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।उन्होने कहा कि अब महिलाओ को चुप रहने की बजाय अत्याचार से लड़ने के लिए कानून का दरवाजा खटखटायें ताकि दोषी को सजा और पीड़ित को न्याय प्राप्त हो सकें।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.