एनडीए घटक दल के नेताओं ने राज्य सभा चुनाव परिणाम पर खुशी का इजहार किया
सहरसा : एनडीए घटक दल के नेताओं ने राज्य सभा चुनाव परिणाम पर खुशी का इजहार करते लोजपा (रा) के जिला अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा की यह परिणाम साबित किया की बिहार में NDA अटूट है वहीं विपक्ष पूर्ण रूप से बिखर चुका है।जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने कहा कि यह परिणाम घटक दल की राजनीतक उपलब्धि है। विपक्ष के पास ऐसा कोई कुनबा नहीं है जिससे वे बिहार जनतांत्रिक गठबंधन का मुकाबला कर सके ।वरिष्ठ जदयू नेता अक्षय झा ने कहा कि इस परिणाम से विपक्ष नाकारा साबित हुआ है।वास्तव में ये परिणाम खेतों में काम करने वाले किसान ,मजदूर और करोड़ों युवाओं जो अपने हौसलों का उड़ान लिए आगे बढ़ रहे हैं के लिए वरदान साबित होगा ।अब देश के सर्वोच्च सदन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के राजकीय एवं शासकीय अनुभव का गूंज गूंजेगी ।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.