विधायक ई आई पी गुप्ता का नागरिक अभिनंदन की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण
सहरसा : विधायक इंजीनियर इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता के सम्मान में बुधवार को एक भव्य नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक पूजा हॉल,जिला परिषद् प्रांगण, डीबी रोड में आयोजित होगा।इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ धनोज कुमार ने बताया कि यह समारोह सहरसा विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, युवा तथा आम नागरिक भाग लेंगे।कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 2 बजे से 5 बजे तक नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।जिसमे विधायक इंजीनियर इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता को जनता की ओर से सम्मानित किया जाएगा।आयोजकों ने बताया कि विधायक बनने के बाद यह उनका पहला भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह है, जिसमें सहरसा जिले के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं एवं समर्थन प्रदान करेंगे।आयोजन समिति ने सभी गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाएं।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.