जिले के सलखुआ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का कार्यशाला आयोजित
सहरसा : सामूदायिक भवन में "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026" के तहत मंडल की कार्यकर्ताओ के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यशाला में संगठन की विचारधारा, सुशासन के सिद्धांतों और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस कार्यशाला को संबोधित कर भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से दक्ष और वैचारिक रूप से मजबूत बनाना है।भाजपा उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जनसेवा और संगठन की कार्यपद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश नेता संजीव भगत ने कहा कि भाजपा संगठन में समय-समय पर जिला, मंडल और बूथ स्तर पर ऐसी कार्यशालाएं आयोजित करना एक निरंतर प्रक्रिया है, जिससे कार्यकर्ताओं को सीखने और जनसेवा के लिए प्रेरित किया जाता है। इस अवसर पर मौजूद जिला मंत्री कुमार गौरव सिंह, अरविंद भगत ने कहा कि यह कार्यशाला भाजपा की वैचारिक दृढ़ता और जमीनी स्तर तक संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।भाजपा मंडल अध्यक्ष ललन जयसवाल जी की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में जिला के मंत्री पंकज पाठक, प्रवक्ता अभिलाष कुमार, अभिषेक पांडेय जी, अमर यादव जी, भाई भीएस , मिथिलेश भगत,पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र यादव, महामंत्री झालेन्दर यादव, पप्पू कुमार, उपाध्यक्ष पिंटू कुमार, युवा अध्यक्ष विकास कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष नीरज कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष शांति देवी, उपाध्यक्ष दिनेश साह, मुकेश कुमार सिन्हा,कुंदन कुमार, राजेंद्र सादा, विजेन्द्र सादा, फुलमणि गुप्ता,सुजान देवी , प्रभू साह आदि लोगों ने संबोधित किया।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.