इंजीनियरिंग कॉलेज में एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सहरसा : स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में बुधवार को एड्स जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।जिसमें लगभग 500 छात्र छात्राओ का एचआईवी जांच किया गया। जांच के दौरान सभी परिणाम सही रहा।इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज के छात्राओं में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक करना है। इसका इस कार्यक्रम का आयोजन ज्योति विवेकानंद संस्थान के प्रबंधक निदेशक ज्योति मिश्रा द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल के सीडीओ संचारी रोग पदाधिकारी डॉक्टर एस के आजाद ने भाग लिया।साथ मे डा मनोज कुमार सिंह डीएस कम कांउसलर ने भी भाग लिया ।कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु डॉ आजाद ने एचआईवी एड्स पर बच्चों के बीच अपना संबोधन भाषण देते हुए इसके प्रति छात्रों को जागरूक किया।साथ ही डा मनोज कुमार सिंह में इसके बचाव के लिए काफी विस्तार से जानकारी दिया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सदर अस्पताल से मनोज कुमार सिंह लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार गुप्ता तरुण मिश्रा दीक्षा शर्मा सोनू कुमार सहायक प्राध्यापक सहवादें वार्डन राहुल कुमार पूनम कुमारी कुंदन कुमार अभिषेक प्रियदर्शी विनोद कुमार निकेत कुमार के सहयोग से संपन्न हुआ। इस जागरूकता विषय पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर रामचंद्र प्रसाद ने अपने संबोधन में घातक बीमारी एचआईवी एड्स के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।वही ज्योति विवेकानंद संस्थान के प्रबंध निदेशक ज्योति मिश्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विवेकानंद ज्योति संस्थान द्वारा पूरे शहर में जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर को एचआईवी मुक्त करने का करने के लिए संकल्पित है। ऐसे में बराबर इस तरह से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.