भागलपुर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल ने 4 बिहार गर्ल्स बटालियन का निरीक्षण किया
सहरसा : भागलपुर ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल ने गुरुवार को 4 बिहार गर्ल्स बटालियन सहरसा के इकाई का निरीक्षण किया। बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल आर रवि शंकर ने अपने समस्त सहयोगियों के साथ ग्रुप कमांड का स्वागत किया गया। बटालियन से संबद्ध समस्त कॉलेज की सीनियर विंग की कैडेट के द्वारा ब्रिगेडियर को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।इसके बाद ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल ने बटालियन के कार्यालय और स्टोर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कैडेट की ट्रेनिंग कैंप की गतिविधियों की जानकारी, उपलब्ध हथियार डीबीटी अंशदान , फायरिंग इत्यादि से संबंधित जानकारी प्राप्त की। और बटालियन की कार्य प्रणाली की सराहना की ।तत्पश्चात ग्रुप कमांडर द्वारा कैडेट से सीधा संवाद किया गया जिसमें ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल को कैडेट ने अपने उपलब्धि और अपनी समस्या से अवगत कराया, और भारतीय सेवा में सम्मिलित होने की अपनी कोशिश और इच्छा भी जाहिर की। ग्रुप कमांडर के द्वारा उनकी भविष्य हेतु जानकारी, और भारतीय सेवा में सम्मिलित होने हेतु तैयारी और अवसरों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही कैडेट्स के अनुशासन और एकता तथा देश के प्रति उनके जज्बे की सराहना की गई। ब्रिगेडियर ने बताया कि 4 बिहार गर्ल्स बटालियन की कैडेट्स अनुशासन और एकता की मिसाल है। इसके बाद कमांडिंग आफिसर कर्नल आर रवि शंकर द्वारा मिलन परेड का आयोजन किया गया जिसमें ग्रुप कमांडर ने सभी एएनओएस,जीसीआई पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ इत्यादि के साथ परिचय प्राप्त किया, और सबो से बातचीत की इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर आर रवि शंकर के द्वारा एक टी पार्टी भी आयोजित थी जिसमें ग्रुप कमांडर समस्त सहयोगियों और कैडेट के साथ टी पार्टी में सम्मिलित हुए और बटालियन के कार्य प्रणाली की भरपूर सराहना की। उन्होंने गर्ल्स बटालियन को इसी तरीके से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बटालियन के एसएम सूबेदार जेरोम राजन और जीसीआई दीक्षा कुमारी ने ग्रुप कमांडर से मिलकर अपनी खुशी जाहिर की। प्रस्तावित दौरे के बाद ब्रिगेडियर 17 बिहार बटालियन के निरीक्षण हेतु चले गए।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.