गैस वितरण कार्य को सुव्यवस्थित करने हेतु डीएम द्वारा विभिन्न गैस गोदाम का निरीक्षण व बैठक का दौर जारी
सहरसा : स्थानीय विकास भवन में जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में जिलांतर्गत गैस एजेंसियों के साथ आयोजित बैठक में एलपीजी गैस वितरण के वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।सभी गैस एजेंसियों को गैस वितरण के संदर्भ में जिला प्रशासन द्वारा निर्गत आदेशों के अक्षरशः पालन का निर्देश दिया गया है।वही निर्देश पालन में शिथिलता या लापरवाही की स्थिति में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार,अपर समाहर्ता निशांत,अपर समाहर्ता, गणेश कुमार,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार चौधरी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।तत्पश्चात पतरघट प्रखंड अंतर्गत पस्तपार भ्रमण क्रम में एलपीजी गैस गोदाम का निरीक्षण किया गया।उक्त अवसर पर गैस गोदाम में सिलेंडर उपलब्धता की जांच की गई,संचालक को जिला प्रशासन द्वारा निर्गत आदेशों का अक्षरशः पालन करते हुए गैस वितरण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त गौरव कुमार,वरीय उप समाहर्ता राजू कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।इसके साथ साथ जिलांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थित गैस गोदाम का निरीक्षण कार्य हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।गैस के सुव्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने के निमित पर्यवेक्षण के उद्देश्य से विधि व्यवस्था के समुचित संधारण निमित प्रखंडवार वरीय पदाधिकारियों,पुलिस पदाधिकारियों एवं स्टैटिक दंडाधिकारी,पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.