प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव का जेल कॉलोनी स्कूल में हुआ भव्य स्वागत
सहरसा : प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव अंजना सिंह के शुक्रवार को जेल कालोनी स्कूल पर आगमन पर प्रधानाध्यापक एवं शिक्षिकाओं द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंजना सिंह पुराने दिनों को याद कर भाव विह्वल हो गई।उन्होंने कहा कि इस विद्यालय सें मेरी माँ की पुरानी यादे जुड़ी हुई है।मेरी मां रेणु सिंह इस विद्यालय में 30 वर्ष तक प्रधानाध्यापक के रूप में सेवा की है।मुझे अपनी मां पर गर्व की अनुभूति हो रही है।वही मैने भी इस विद्यालय से ही संगठन में महिलाओ की भागेदारी के लिए संबल प्राप्त किया है। महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उजागर करने मे सफलता प्राप्त की है।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मीना कुमारी,विशिष्ट शिक्षिका प्रीता कुमारी,सुजाता कुमारी,साहिन प्रवीण,सुमन कुमारी,हेमलता कुमारी, खेल शिक्षक नीतीश कुमार नें प्रदेश सचिव अंजना सिंह का भव्य स्वागत कर बधाई व शुभकामना दी।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.