बाबा मटेश्वर धाम स्थित विवाह भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
सहरसा : जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा अन्तर्गत सिमरी पश्चिमी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत मटेश्वर धाम स्थित विवाह भवन में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।इस उद्घाटन सत्र को जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, ओबीसी मोर्चा के संजीव भगत, मुखिया संजीव जयसवाल,मंडल अध्यक्ष सुमन देवी ने संबोधित किया।भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने संगठनात्मक शक्ति, वैचारिक स्पष्टता और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ यह प्रशिक्षण वर्ग सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे,यही मंगल कामना करते है।इस अवसर पर जिला के मंत्री अरविंद भगत, प्रवक्ता अभिषेक पांडेय, मंत्री कुमार गौरव सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णुदेव मुखिया, राजकिशोर सिंह, रामकृष्ण सिंह कन्हैया,प्रदेश नेता शंकर ठाकुर, देवानंद सिंह,सुमन सादा ,सुदिष्ट यादव, लोचन यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू देवी , महामंत्री मिनी देवी , बलराम सिंह आदि मंडल के कार्यकर्ताओं मौजूद थे।इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन की ऊर्जा, समर्पण एवं वैचारिक दृढ़ता को और प्रखर करने वाला प्रेरक अवसर है। इस दौरान भाजपा के कर्मनिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए कार्य विस्तार विषय पर अपने विचार साझा किए।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.