रामनवमी शोभायात्रा विधि व्यवस्था को लेकर तेलियाहाट और पहलाम चौक पर युवा क्रांति की बैठक
सहरसा : आगामी 26 मार्च को रामनवमी महापर्व के अवसर पर मां कात्यायनी मंदिर महारस प्रखंड बनमा ईटहरी से विशाल रामनवमी शोभायात्रा पूर्व के भांति इस वर्ष और भी विहंगम दृश्य में निकलेगी, जिसको लेकर युवा क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय संयोजक अलग अलग गांव में बैठक आयोजित कर विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। बैठक की अधिकता कर रहे शंभू मोदी जी ने कहा हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी हमलोग शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे उन्होंने बताया शोभा यात्रा तय रूट चार्ट से ही निकलेगी,वही बैठक में संबोधित कर रहे युवा क्रांति के राष्ट्रीय संयोजक बिमलेश कुमार भगत ने कहा इस बार रामनवमी शोभायात्रा का कार्यक्रम बहुत ही अद्भुत और मनोरम होगा। राम नाम के गूंज से पूरा अनुमंडल क्षेत्र गूंज उठेगा। लगभग 20 हजार से अधिक लोग इस शोभायात्रा में शामिल होने जा रहा है।जिसका मुख्य जब मां कात्यायनी मंदिर महारस प्रखंड बनमा ईटहरी होगा, इस शोभायात्रा में बलवा हाट, सोनवर्षा कचहरी, सलखुआ ,सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड ,बनमा इटहरी, सौर बाजार प्रखंड एवं विभिन्न गांव से लोग शामिल होंगे।युवा क्रांति के राष्ट्रीय संयोजक बिमलेश भगत ने कहा हर हाल में लॉ इन ऑर्डर का पालन करना हैं शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण तरीके से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की शोभायात्रा निकलेंगे। वही पहलाम चौक स्थित पार्थ आश्रम में पहलाम ग्राम निवासी द्वारा बैठक आयोजक किया गया। जिसकी अध्यक्षता अमर पोद्दार के नेतृत्व में हुई बैठक में संबोधित करते हुए युवा क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष खगेश जी ने कहा इस बार रामनवमी शोभायात्रा पर श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह स्टॉल लगाया जाएगा।सभी श्रद्धालू के लिए भोजन का प्रबंध किया गया हैं।इस बार और भी विहंगम दृश्य होगा। बैठक में उपस्थित युवा क्रांति के संयोजक बिमलेश भगत ने कहा हम पहलाम ग्राम वासी के कार्यों की प्रशंसा करते हैं ।उनका श्रद्धालुओं के प्रति सेवा का हमेशा समर्पण रहता हैं। बैठक में सिंपल भगत ,अमर पोद्दार , कृष्ण कुमार, भगत,मनोज भगत ,रुपेश यादव , अमरथ यादव, चंदन पोद्दार,अशोक पोद्दार, भुवन ठाकुर, रमेश पासवान, सुजीत कुमार ,प्रेम कुमार एवं अन्य ग्रामीण ,तेलियाहाट में बीरेंद्र भगत, शंभू मोदी, विकाश कुमार , उदय सहनी,शिव कुमार मोदी, रौशन कुमार , हरिकिशोर,रोहित मोदी एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.