हिन्दू जागृति सम्मेलन, कवि सम्मेलन, भजन संध्या एवं भंडारा महाप्रसाद का आयोजन
सहरसा : हिन्दू नव वर्ष के पावन अवसर पर श्री रामनवमी पूजा समिति, महिषी द्वारा रामशाला परिसर में भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिन्दू जागृति सम्मेलन, कवि सम्मेलन, भजन संध्या एवं भंडारा महाप्रसाद वितरण का सफल आयोजन संपन्न हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन रेणु सिन्हा,डा रमन झा,सोनी कुमारी,दुर्गा कुमारी, दीपक ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत आध्यात्मिक संगोष्ठी से किया गया। तत्पश्चात कवि विकास बर्धन,आनंद मोहन झा एवं विवेक वशिष्ट द्वारा काव्य पाठ किया गया।वही संध्या में भजन कार्यक्रम में लोक गायिका दीक्षा झा नें सुमधुर गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।वही पप्पू पंकज, अखिलेश झा मिट्ठू ने अपने मधुर स्वरों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक श्री परमानंद खां ने की। उन्होंने अपने संबोधन में धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया।समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि आगामी 25 मार्च को प्रभु श्री रामचंद्र जी की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रथ यात्रा को सफल एवं दिव्य बनाने का आग्रह किया।कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.