नगर परिषद द्वारा कोटेशन का माध्यम से 70 लाख रुपये का कार्य कर नियम की उड़ाई धज्जियां
सहरसा : जिले के नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर में फर्जी योजना का संचालन तथा नियम कानून को ताक पर रख करोड़ों की राशि निकासी कर बंदरबांट करने का हैरतअंगेज कारनामे का खुलासा किया गया है.सनद रहे की नगर परिषद कार्यालय द्वारा कोटेशन के माध्यम से लगभग 70 लाख रुपये का कार्य कागज पर किया गया है जो पूर्ण रूप से अवैध है.सरकार के तय मानकों के विरुद्ध कार्य कर धन उगाही किया गया है.चयनित स्थल पर कार्य मौजूद ही नही है.अगर है तो जनहित में उक्त कार्य सार्वजनिक करने की आवश्यकता है। ताकि लोगों का विश्वास सुशासन की सरकार पर कायम रहे. नगर परिषद क्षेत्र के तेजतर्रार युवा समाजसेवी पुनपुन यादव ने नगर परिषद द्वारा कोटेशन आधारित कार्य भुगतान की जांच की मांग वरीय पदाधिकारियों से की है।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.