विश्व यक्ष्मा दिवस पर हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया

सहरसा : जिलाधिकारी दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 24 मार्च, 2026 को विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर समाहरणालय, सहरसा से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। यह रैली समाहरणालय सहरसा से प्रारंभ होकर रमेश झा महिला कॉलेज, जिला स्वास्थ्य समिति, सहरसा होते हुए सदर अस्पताल, सहरसा में समाप्त हुई। उक्त रैली में जीएनएम,एएनएम एवं पारा मेडिकल के छात्र-छात्राओं द्वारा टीबी की रोकथाम से संबंधित विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा “टीबी मुक्त भारत” अभियान के लिए हैंड होल्ड X-Ray मशीन के गाड़ी को हरी झंडी तथा टीबी रोगियों के इलाज एवं जांच से संबंधित सुविधाओं की जानकारी दी गई।इस आधुनिक तकनीक से युक्त मशीन को आज से ही विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जाएगा,जिससेआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से टीबी रोग की शीघ्र पहचान एवं समय पर उपचार संभव हो सकेगा।

साथ ही, आज से सहरसा जिले में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान (100 Days Campaign) की विधिवत रूप से शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के प्रत्येक प्रखंड के लिए विस्तृत माइक्रोप्लान तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से उच्च जोखिम समुदाय वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर टीबी मरीजों की पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।
 सहरसा जिलान्तर्गत 1st Line इलाजरत यक्ष्मा रोगियों की संख्या -5087 (सरकारी एवं प्राइवेट) है, जबकि 2nd Line ईलाजरत यक्ष्मा रोगियों की संख्या - 25 है।सिविल सर्जन, सहरसा द्वारा बताया गया कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में टीबी रोगियों के लिए मुफ्त जांच एवं निःशुल्क दवा उपलब्ध है। साथ ही, एच.एल.एफ.पी.पी.टी. के जिला सहयोगियों के माध्यम से उच्च जोखिम क्षेत्रों में सक्रिय खोज अभियान (ACF) चलाकर टीबी नियंत्रण को और सशक्त बनाया जाएगा।जिला यक्ष्मा केंद्र के संचारी रोग पदाधिकारी ने कहा कि टीबी का समय पर इलाज शुरू करने एवं पौष्टिक आहार लेने से इस बीमारी पर पूर्ण नियंत्रण पाया जा सकता है। एक टीबी मरीज लगभग 15 अन्य लोगों को संक्रमित कर सकता है,इसलिए जागरूकता एवं समय पर उपचार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2030 तक टीबी पर पूर्ण रूप से नियंत्रण प्राप्त कर लिया जाएगा।उक्त कार्यक्रम में डॉ० हरी शेखर भारती, प्रभारी सिविल सर्जन, सहरसा, डॉ० एस. के. आजाद, संचारी रोग पदाधिकारी,श्री बिनय रंजन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक,श्री सनोज कुमार, जिला लेखा प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति, सहरसा एवं जिला यक्ष्मा कार्यालय से सभी कर्मी सहित WHP से प्रवीण कुमार मिश्रा तथा एच.एल.एफ.पी.पी.टी. से मो० ईमरान, प्रिंस राज, अश्वनी सहित अन्य सभी कर्मी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.