इंटरमीडिएट परीक्षा में अच्छे अंक से हुई पास, खुशी का माहौल

सहरसा :  पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर जिले के सलखुआ प्रखंड व चिड़ैया थाना अंतर्गत अलानी पंचायत के बेलाही गांव में एक साधारण कोचिंग संस्थान में पढ़कर बैजनाथ राय की पुत्री वर्षा कुमारी ने 384 अंक प्राप्त कर अपने गांव एवं कॉलेज का नाम रौशन की। बता दें कि सुदूर इलाके में अब भी उच्च शिक्षा जैसी संस्थाएं कोसी दियारा में नहीं हो सका। उसके बावजूद भी बच्चे निजी संस्थान में लगन और मेहनत के बलबूते बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल होकर क्षेत्र में अपने काबिलियत की झंडा ऊंचा करने से पीछा नहीं हटते हैं। वर्षा ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों में बताई कि रोजाना अपने घर से एक किलोमीटर दूर बेलाही स्थित एक्टिव कोचिंग सेंटर में जी तोड़ मेहनत करते थे, हालांकि मुझे 400 से अधिक अंक प्राप्त होने की संभावना थी। लेकिन उम्मीद से कुछ कम आया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट में आगे बताई कि मेरे कामयाब के पीछे माता-पिता एवं गुरु छविल सर का बड़ा भूमिका है। जिन्होंने मुझ जैसे बच्चों को शिक्षा देकर कामयाब बनाए हैं। उसने आगे भी अपना पढ़ाई जारी रखकर शिक्षक बनने की इच्छा जताई है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.