जिलाधिकारी ने पीएनजी कनेक्शन कार्यों का निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने का दिया निर्देश

 सहरसा : जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने भ्रमण के क्रम में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत डुमरैल से संबंधित यादव चौक पर IOCL द्वारा PNG कनेक्शन हेतु किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया।वर्तमान में कार्यकारी एजेंसी द्वारा संदर्भित स्थल पर DRS कार्य प्रगति पर है,शेष ढलाई कार्य को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।वर्तमान में PNG कनेक्शन हेतु लगभग 65 किलोमीटर में पाइप बिछाने का कार्य पूर्ण हो गया है।शेष चिह्नित स्थलों पर पाइप बिछाने हेतु आवश्यक कारवाई प्रगति पर है।कार्यकारी एजेंसी को PNG की यथाशीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया गया है।निरीक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार,अपर समाहर्ता श्री निशांत सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.