नेटबॉल एसोसिएशन ने जिले का एक बार फ़िर से नाम रोशन करने का काम किया

सहरसा : 38वी जूनियर नेटबॉल चैंपियनशिप बालक/ बालिका 2025-26 दो खिलाड़ी सोनू कुमार, चन्द्रदेव कुमार । 4थी फार्स्ट 5 जूनियर नेशनल नेट बॉल चैंपियनशिप बालक/ बालिका 2025-26  दो खिलाड़ी चांदनी कुमारी, छोटी कुमारी। द्वितीय जूनियर नेशनल मिक्स नेटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 तीन खिलाड़ी सोनम कुमारी,अंकित कुमार, अभिषेक कुमार।द्वितीय सीनियर नेशनल मिक्स नेटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 में  खिलाड़ी सुशांत कुमार  का फाइनल सलेक्शन हुआ।बिहार टीम मैनेजर के रूप में मध्य विद्यालय मोहनपुर के शारीरिक शिक्षक राज किशोर गुप्ता को भी दायित्व दिया गया।बिहार के खिलाड़ियों का ट्रायल  HURL ग्राउंड बिहट,बेगूसराय में 20 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को किया गया जो जऊला,मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में 24 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक बिहार टीम के साथ अपना अपना प्रतिभा दिखाने के लिए बिहार की ओर से मेडल जीत कर बिहार के साथ साथ जिला का भी मान बढ़ाएगा । जिला के खिलाङ़ियों के चयन से जिला नेटबॉल के सचिव सह मध्य विद्यालय मोहनपुर के शारीरिक शिक्षक राज किशोर गुप्ता ,संरक्षक सह मध्य विद्यालय झपड़ाटोला के शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार झा, संयोजक सह ग्राम पंचायत मोहनपुर के मुखिया संजीव कुमार चौधरी जायसवाल,अध्यक्ष आनंद कुमार झा कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, शारीरिक शिक्षक शशिभूषण ने बहुत हर्ष व्यक्त किये और ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी श्री वैभव कुमार ने बहुत बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं दिए और जिला मन बढ़ने हेतु आशीर्वाद भी दिए।बच्चों के नेशनल जाने में हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा के अध्यक्ष सह पूर्व प्रधानाध्यापक श्री सुनील कुमार झा, प्रधानाध्यापक मनोज चौधरी,प्रधानाध्यापक राघव सिंह ,दुर्गानंद झा,मनोरंजन कुमार सिंह ,जितेंद्र कुमार, तुषार कात्यायन, मानस आनंद, शनि सिंह बुद्ध पब्लिक स्कूल के रमेश कुमार सिंह,राज मुर्मू, आदि ने ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.