शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम हुए सम्मानित
सहरसा : जिले के सिमरी बख्तियारपुर, नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित कला भवन में अनुमंडल स्तरीय तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का भव्य रूप से समापन हुआ. समापन के मौके पर विधायक संजय कुमार सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संकुल समन्वयक सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ के प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार गौतम को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया. नाव के सहारे पहुंच कर कोसी तटबंध के भीतर स्थित मध्य विद्यालय रैठी के छात्र-छात्राओं ने लघु नाटक दहेज प्रथा,बाल विवाह और नशा मुक्ति, झिझिया नृत्य, आधी रोटी खाएंगे फिर भी बिटिया को पढ़ाएंगे, लूंगी डांस और देश भक्ति, हास्य प्रहसन के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.दर्शकों ने भी तालियों की गर्गाराहट से बच्चों का स्वागत किया.विधायक संजय कुमार सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और कप देकर सम्मानित किया. विधायक संजय सिंह ने कहा कि फरकिया दियारा जैसे सुदूर देहात में सुविधाविहीन जगहों पर दलित- महादलित बच्चों के बीच सुदर्शन गौतम ने शिक्षा का अलख जगाया और बच्चों को प्रतिभावान बनाने काम किए हैं.इसके लिए मैं सुदर्शन गौतम को साधुवाद देता हूं और वहां के छात्र-छात्राओं ने जो अपनी प्रतिभा अनुमंडल स्तरीय कला भवन में दिखाई और दर्शकों का मन मोह लिया. इसके लिए मैं छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं. शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम ने विधायक से आग्रह किया कि तटबंध के अंदर बहुत ऐसे विद्यालय हैं जिसके भवन क्षतिग्रस्त हैं और ना ही चहार दिवारी है, ना ही शौचालय की सुविधा है. ऐसी परिस्थिति में छात्र-छात्रों के बीच पठन-पाठन करना बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ऐसे विद्यालय में अविलं भवन, चार दिवारी और शौचालय बनवाएं, इस पर विधायक संजय कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि फरकिया दियारा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क की व्यवस्था सुदृढ़ हो.जहां-जहां विद्यालयों में क्षतिग्रस्त भवन है और शौचालय और चारदिवारी की व्यवस्था नहीं है हम अविलंब बनवाने का काम करेंगे.विधायक और अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा सुदर्शन गौतम और छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत करने की खबर सुनते ही सलखुआ मुख्यालय समेत पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर फरकिया दियारा में खुशी की लहर, शिक्षक, ग्रामीण और प्रतिनिधि, पदाधिकारीयों को बधाई दी.
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.