भारतीय मजदूर संघ के बिहार प्रदेश अभ्यास वर्ग का भव्य उद्घाटन
सहरसा : विश्व का सबसे बड़ा व प्रभावी मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में बिहार प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का भव्य शुभारंभ शनिवार को चम्पा नगर भागलपुर में हुआ। 28 एवं 29 मार्च तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रदेश भर के सहरसा सहित सभी जिलों से आए सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता,भगवान विश्वकर्मा एवं बीएमएस के संस्थापक स्व दत्तोपंत ठेंगड़ी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने मजदूर संघ की विचारधारा, संगठन की मजबूती तथा श्रमिक हितों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया।अभ्यास वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करना, संगठनात्मक कौशल विकसित करना तथा बदलते श्रम परिदृश्य में मजदूरों के अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में मजदूरों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।इस दौरान श्रम कानून, सामाजिक सुरक्षा,संगठन विस्तार एवं वर्तमान चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।उद्घाटन अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आयोजकों ने विशेष तैयारियां की हैं।इस मौके पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी सुरेन्द्रन एवं प्रदेश महामंत्री सह केन्द्रीय मंत्री संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि यह अभ्यास वर्ग न केवल संगठन को नई दिशा देगा, बल्कि प्रदेश में मजदूर हितों की लड़ाई को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान एगारह सत्र में संगठन की कार्यपद्धति एवं कार्यकर्ता को कार्य क्षेत्र में सम्पूर्ण समर्पण के साथ संख्यात्मक व गुणात्मक विकास हेतु प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष राजेश कुमार,मनीष कुमार, रामबाबू सिंह,शंभू कुमार चौबे,पंकज कर्ण,संतोष पासवान,सुभाष चंद्र झा,संतोष कुमार झा,उमा कुमारी,शिल्पी कुमारी,मुरारी कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.