हथियार के बल पर लूटी गई 20 रसोई गैस सिलेंडर बरामद,दो अपराधी गिरफ्तार
सहरसा : जिला पुलिस टीम में महज 36 घंटे के भीतर हथियार के बल पर लूटी गई 20 रसोई गैस सिलेंडर को बरामद करने में सफलता हासिल की है। साथ ही मौके से ही दो अपराधी की भी गिरफ्तारी हुई है। हालांकि कुछ अन्य अपराधी पुलिस कार्रवाई में फरार होने में कामयाब रहे। जिसकी भी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।जिला के बसनही थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बीते 26 मार्च को जिला के अतलखा गांव निवासी भोला यादव के पुत्र वीर सिंह पिकअप भान संख्या - बीआर 43 जीए 6269 से गैस सिलेंडर के वितरण का कार्य कर रहे थे। वे गैस सिलेंडर वितरण कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान देर शाम लगभग 5:30 बजे थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पैक्स गोदाम स्थित कलभट के निकट दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर उनसे रसोई गैस सिलेंडर वितरण से जमा कुल 25 हजार नकद रुपए, उनका मोबाइल फोन और वाहन सहित गैस सिलेंडर की लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पीड़ित वीर सिंह की शिकायत पर बसनही थाना कांड संख्या - 50/26 दर्ज की गई थी।उन्होंने आगे बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी हिमांशु के निर्देश पर अनुसंधान के क्रम में लगातार छापामारी की जा रही थी। इस दौरान मानवीय सूचना, तकनीकी अनुसंधान और आसूचना इकाई के सहयोग से उक्त मामले में शामिल दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिनके निशानदेही पर लूटी गई 20 रसोई गैस सिलेंडर को बरामद किया गया था। हालांकि घटना में शामिल अन्य अपराधी फरार हो गए थे। जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है। जिनकी भी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।उन्होंने बताया की गिरफ्त में आए अपराधी मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के सरौनी ठूठा गांव, वार्ड नंबर - 26 निवासी मनोज ठाकुर के पुत्र छोटू कुमार और बसनही थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी प्रमोद मंडल के पुत्र करण कुमार थे। जिन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया था। छापामारी टीम में उनके अलावे पुलिस अवर निरीक्षक लालजी प्रसाद और बसनही थाना पुलिस बल शामिल था।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.