किन्नर गुरु पल्लवी के नेतृत्व में दो दिवसीय विशाल भंडारा का आयोजन
सहरसा : नगर निगम क्षेत्र सहरसा वार्ड संख्या 23 बैजनाथपुर स्थित काली मैया मंदिर प्रांगण सह किन्नर आश्रम में किन्नर गुरु पल्लवी के नेतृत्व में रामनवमी पूजा के अवसर पर दो दिवसीय विशाल भंडारा संपन्न हुई। इस विशाल भंडारे में आसपास के हजारों भक्त व श्रद्धालुओं सहित ग्रामीणों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। भंडारा के पूर्व रामनवमी पूजा अर्चना के साथ कीर्तन-भजन का भी आयोजन किया गया। भंडारा व्यवस्था व आयोजन किन्नर गुरु पल्लवी व्यक्तिगत संसाधन से की। जबकि भंडारा महाप्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालु, भक्त व ग्रामीणों की सेवा में मेदनी यादव, हरिश्चंद्र यादव, रामचंद्र यादव, प्रकाश यादव, वकील यादव, आलोक यादव एवं कौशल यादव प्रमख रूप से शामिल थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.