छप्पन भोग और लड्डू भोग के साथ भव्य भंडारा महाप्रसाद का आयोजन
सहरसा - दो दिवसीय अजब रंगीला गजब रंगीला श्री खाटू श्याम महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को सैकड़ो किलों प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया।श्री खाटू श्याम भक्त मंडल सहरसा द्वारा अजब रंगीला गजब रंगीला का दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन सुबह 6:00 बजे से ही ज्योत देनेवालों भक्तों का तांता लगा रहा ।ज्योत देने के बाद बाबा के मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।17 भक्तों ने बङा छप्पन भोग चढाया,56 भक्तों ने बाबा को सवा-सवा मन प्रसाद चढाया,24 भक्तों ने भण्डारा कराया,160 श्याम प्रेमी ने बाबा को छोटा छप्पन भोग का प्रसाद चढाया।लगभग 1500 भक्तों ने भण्डारा का प्रसाद ग्रहण किया।जो श्याम प्रेमी बाबा को छप्पन भोग ,सवामणी प्रसाद चढाया। उन सभी भक्तों को प्रतीक चिह्न एवं दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।इसके बाद कोलकाता से पधारी करिश्मा चावला के भजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक भजन पर श्रोता नाचने पर मजबूर हो गए।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे से भजनों की अमृत वर्षा प्रारंभ हुई। कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक रवि शर्मा द्वारा गणेश वंदना से हुई। इसके उपरांत दरभंगा से आए अक्षय बरोलिया द्वारा भजनों की प्रस्तुति ने माहौल श्याममय कर दिया । दिल्ली से आए बंटी सोनिया तिलकधारी द्वारा कृष्ण राधिका की एक से बढ़कर एक झाँकी की प्रस्तुति दी।इसके उपरांत दिल्ली से पधारी किशोरी कनिष्का,कोलकता से दीपक,कृष्ण चावला,करिश्मा भी अपनी प्रस्तुति से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दियक।कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक विनोद अग्रवाल, युगल भीमसरिया, जयप्रकाश शर्मा, अध्यक्ष श्रवण खेतान चीकू,उपाध्यक्ष गोपाल दहलान, दीपक पंसारी,सचिव आदित्य मित्तल सोनू,कोषाध्यक्ष रमेश भीमसरिया, राज अग्रवाल ,सह सचिव,रोहित तुलस्यान, सौरभ दहलान (गुड्डू), राजेश दारुका, राजेश पचेऱिया, राजेश यादुका, टिंकू खेतान, रितेश तुलस्यान, मंटू भीमसरिया, विनोद बागड़िया, राजेश परसारामपुरिया, श्रवण सलामपुरिया, राजू जोशी, संजय मसकरा पिंकू,कृष्ण कुमार सुरेका ,कन्हैया सुरेका, ओमप्रकाश शर्मा, विकाश पचेऱिया, चंदन डीडवानिया, माखन भीमसरिया, नीतेश अग्रवाल टिल्लू, श्रवण मित्तल, संजीव संघई, दीपक सुरेका, विष्णु दहलान, बिनोद परसारामपुरिया, विकास पचेऱिया कुबेर तुलस्यान, श्याम सिरोहीवाल , विपुल दहलान, प्रीतम उदयपुरिया, आनन्द अग्रवाल, पंकज कुमार साह, रवि शर्मा, मनीष पचेऱिया, विकास खेतान,नितेश दहलान, रमेश अग्रवाल एवं सहयोगी संस्था चाकर श्याम के नन्हें मुन्ने सदस्यों द्वारा शीतल जल एवं चाय की उत्तम व्यवस्था कर सभी सदस्यों का सहयोग रहा।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.