सीटू के बैनर तले स्वास्थ्य केन्द्र सौर बाजार में केंद्र व राज्य सरकार खिलाफ पुतला दहन

सहरसा : बिहार राज्य आशा एवं फैसिलिटेटर संघ से सम्बद्ध बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सीटू के बैनर तले सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सौर बाजार में आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ द्वारा राष्ट्रीय व्यापी आह्वान पर मजदूर विरोधी चार लेवर कार्ड बिल वापस लेने, वैक्सीन के आठ माह से बकाए राशि भुगतान करने आदि मांगों को लेकर डबल इंजन सरकार के खिलाफ गगन चुंमी नारे लगाते केन्द्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के उपरांत फेसिलेटर संघ के नेता मोहन मुखिया के अध्यक्षता में सभा में तब्दील हो गया है सभा को संबोधित करते हुए कहा सीटू नेता व्यास प्रसाद यादव ने कहा आज पुरे देश में मजदूर विरोधी चार लेवर कोर्ड के खिलाफ काला दिवस मना रहे हैं सरकार से मांग करता हूं कि चार लेवर कोर्ड बील रद्द कर पुनः 44 लेवर कोर्ड बील वापस लिया जाए सीपीएम कुलानन्द यादव ने कहा वर्तमान की एनडीए सरकार मजदूर विरोधी जनविरोधी सरकार है सरकार सुनियोजित तरीके से मजदूरों के अधिकार पर हमला कर रहे हैं आशा फैसिलिटेटर सहित सभी संविदा कर्मी को स्थाई करने की मांग किया। आशा संघ जिला मंत्री कुमारी ज्योतिष रानी ने कहा सरकार आशा के साथ भेदभाव कर रहे हैं सरकार अगर हमारी मांगों को अनदेखी किए तो बड़ी संघर्ष में जाएंगे। उपस्थित आशा संघ के प्रखंड मंत्री अमृता कुमारी, सचिदानंद यादव सीपीएम नेता रमेश यादव,रंजना कुमारी रीता कुमारी अमृता कुमारी,मीरा कुमारी, कंचन कुमारी,मीना कुमारी, मंजु कुमारी,नीलम कुमारी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.