विद्यानिकेतन विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राओं ने नवोदय व सैनिक स्कूल में हुए चयनित

सहरसा : शहर के बायपास लक्ष्मीनिया चौक कैलाशपुरी वार्ड 21 स्थित विद्यानिकेतन स्कुल के दर्जनों छात्र छात्राओं नें सरकारी आवासीय विद्यालय में चयनित हुए।इस अवसर पर निदेशक दिनेश गोहितमान ने बताया कि मेरे संस्थान के दर्जनों बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है।जो संस्थान के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओ के माता पिता एवं अभिभावक के लिए गर्व का विषय है ।उन्होने बताया कि नवोदय विद्यालय में 16,सैनिक स्कूल में 7 एवं सिमुलतल्ला स्कूल दो छात्र नें सफलता प्राप्त किया है ।उन्होनें बताया कि विद्यालय के  छात्र एवं छात्रा द्वारा दो विद्यालय में एक साथ सफल होकर संस्थान के योगय एवं विशेष शिक्षकों का नाम रौशन किया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 8 तक विशेष पढ़ाई की जाती है जिसके अंतर्गत नवोदय सैनिक एवं सिमुलतल्ला विद्यालय के लिए कम्पीट किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को कक्षा चार से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाते हैं। उन्होंने बच्चों से इस सफलता को अंतिम ना मान कर आगे भी अच्छे रिजल्ट के लिए तैयारी करने की सलाह दी। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय में सभी विषयों के विशेषज्ञ शिक्षक द्वारा विशेष पढ़ाई कराई जाती है। उन्होंने आगे भी बच्चों को आगे भी पूर्ण तैयारी कर लक्ष्य प्राप्त करने की सलाह दी।प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय द्वारा वर्ष 2008 से बच्चों को विभिन्न प्रतियोगितात्मक परीक्षा की तैयारी किया जाता है ।जिसके कारण अब तक सैकड़ो छात्र छात्राओ ने विभिन्न संस्थान में सफलता प्राप्त कर बाजी मारी है।वही छात्र छात्राओ नें भी इस विद्यालय की पढ़ाई की काफी सराहना करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.