प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल की अध्यक्षता ने समीक्षा बैठक आयोजित
सहरसा : प्रभारी सचिव द्वारा जिलांतर्गत आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की उपलब्धता/प्रवासी श्रमिकों के हितों की सुरक्षा एवं अन्य समसामयिक बिंदुओं के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।उर्वरक जमाखोरी/कालाबाजारी संज्ञान में आने पर कठोर कारवाई का निर्देश दिया गया।PNG कनेक्शन की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में शेष कार्यों को युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए यथाशीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। श्री नर्मदेश्वर लाल,भा ०प्र०से०,प्रधान सचिव,कृषि विभाग सह प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को दृष्टि में रखते हुए जिलांतर्गत उर्वरक के सुव्यस्थित विक्रय एवं LPG गैस सिलेंडर के वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति/PNG कनेक्शन हेतु की जा रही कारवाई के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की कृषि कार्य निमित पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है,निर्देश दिया गया की आवश्यकतानुसार उर्वरक की खरीद की जाए,जमाखोरी नहीं हो,इसका ध्यान रखना आवश्यक है।तदनुसार उपलब्धता के विरुद्ध उर्वरक बिक्री के नियमित पर्यवेक्षण एवं अनियमितता संज्ञान में आने पर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा LPG गैस सिलेंडर की वर्तमान उपलब्धता एवं इसके सुव्यस्थित वितरण हेतु की जा रही कारवाई के संबंध में अवगत कराया गया।उन्होंने बताया की गैस सिलेंडर वितरण का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने हेतु कार्यशील एजेंसियों की संख्या के अनुपात में स्टैटिक दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है,जिनके नियमित पर्यवेक्षण में उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान किया जा रहा है।शिकायत निवारण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष:06478222753सतत कार्यशील है। प्रभारी सचिव जिला आपूर्ति कार्यालय को इसके व्यापक प्रचार प्रसार का निर्देश दिया गया है। PNG की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में जिलांतर्गत लगभग 65 किलोमीटर में PNG संबंधित कार्य अंतिम रूप से पूर्ण होने की संभावित तिथि 15 अप्रैल जबकि शेष लगभग 300 किलोमीटर के चिन्हित क्षेत्रों में PNG संबंधित कार्य अंतिम रूप से अविलंब पूर्ण करने हेतु क्रियान्वयन एजेंसी को युद्ध स्तर पर कार्य करने की सख्त हिदायत दी गई है।PNG कनेक्शन यथासंभव अधिकाधिक व्यक्ति लाभान्वित हो,इस हेतु इसके संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार का निर्देश प्रभारी सचिव महोदय द्वारा दिया गया है।बैठक में जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार,पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु,उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.