मैट्रिक परीक्षा में पूरे राज्य में 5 वॉ स्थान पाने वाले रूपेश को मिला जे झा अवॉर्ड

सहरसा : सहरसा ग्रुप एवं जे. झा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित जे. झा मेरिट अवार्ड जिले में शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुका है। वर्ष 2013 से लगातार आयोजित हो रहे इस प्रतिष्ठित अवार्ड के माध्यम से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बीएसईबी के मैट्रिक टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाले सहरसा के छात्रों को सम्मानित किया जाता है।वर्ष 2026 में जे.झा फाउंडेशन द्वारा 18वॉ जे. झा मेरिट अवार्ड से रूपेश कुमार ,पुत्र हीरा यादव ग्राम सूहथ,सहरसा,जिन्होंने  बीएसईबी की मैट्रिक परीक्षा में पूरे राज्य में 5वॉ स्थान प्राप्त किया, को पाग,चादर ,प्रतीक चिह्न एवं रू.3100 नगद के साथ प्रसस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।जे. झा मेरिट अवार्ड एक सम्मान नहीं, एक विचार है,जो पूरे जिले में एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धी शैक्षणिक माहौल तैयार कर रहा है।स्थानीय लोगों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के बीच इस अवार्ड को लेकर हर वर्ष उत्साह रहता है और इसका सीधा प्रभाव छात्रों के वार्षिक प्रदर्शन पर देखने को मिल रहा है।2020 में यह अवार्ड स्तुति मिश्रा ,चैनपुर को प्रदान किया गया था जिसके बाद लगातार छात्रों में एक शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा जगी और हर वर्ष सहारसा के छात्र-छात्राएँ राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं।2021 में गोपाल कुमार,2022 में मिठी कुमारी,और 2024 में सोनाली सुमन ने इस अवार्ड की गरिमा को बढ़ाते हुए सहारसा का नाम बिहार के टॉपर लिस्ट में शामिल किया।जे.झा फाउंडेशन के संस्थापक आशीष झा ने कहा “जब हमने वर्ष 2013 में जे. झा मेरिट अवार्ड की शुरुआत की थी, तब हमारा उद्देश्य सिर्फ प्रतिभाओं को सम्मानित करना नहीं, बल्कि सहरसा में शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक और प्रतिस्पर्धी वातावरण बनाना था। आज यह देखकर गर्व होता है कि इस पहल के कारण जिले के परिणामों में निरंतर सुधार हुआ है और हर वर्ष हमारे छात्र छात्राएँ राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। यह अवार्ड आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।”सहरसा ग्रुप के संस्थापक कुमार रविशंकर ने कहा “जे. झा मेरिट अवार्ड आज सहरसा में सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि सफलता की एक परंपरा बन चुका है, जिसने छात्रों में प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्टता की भावना को मजबूत किया है।”

शिक्षाविद आनंद झा ने बताया “सम्मान से बढ़ती है प्रेरणा, और प्रेरणा से बनती है सफलता की नई कहानी।इस अवसर पर सहरसा ग्रुप के आनंद झा,पंकज मिश्रा, शिक्षाविद् कुमुदानंद झा एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के साथ रूपेश को सम्मानित कर उन्हें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा दी।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.