आर्यावर्त वैली पाठशाला में राष्ट्रीय लोक मोर्चा कार्यकर्तों की बैठक अर्चना आनंद की अध्यक्षता में संपन्न
सहरसा : आज आर्यावर्त वैली पाठशाला, डी.बी. रोड, सहरसा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला संयोजक अर्चना आनन्द की अध्यक्षता में आर्यावर्त वैली पाठशाला, की गई। बैठक में मुख्य रूप से बिहार प्रदेश के प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, बिहार प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुशवाहा, प्रदेश नेता शिवेन्द्र कुमार जीशू, चंदन बागची एवं रौशन पाठक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी 13 एवं 14 अप्रैल को सहरसा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम जिसमें बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की उपस्थिति प्रस्तावित है, की तैयारी को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का निर्धारण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उक्त बैठक में विंदेश्वरी मेहता, बैजनाथ कुमार विमल, सीएम झा बोआ,अविनाश सिन्हा, प्रणव प्रताप राघव,आरती देवी, बबीता देवी, रणजीत कुशवाहा,संजीत पासवान,नरेश यादव, बिपिन पासवान,मुझरउद्दीन खान बबलू, बालकृष्ण कुशवाहा,अभिमन्यु सिंह,सुबोध झा,शैलेश झा, पवन झा,अंकित आर्या समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने एवं सदस्यता अभियान को लेकर भी विशेष चर्चा की गई।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.