जिले में निर्बाध रसोई गैस आपूर्ति हेतु जिला पदाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
सहरसा : राज्य सचिव के निदेशानुसार शुक्रवार को जनसंपर्क कार्यालय में जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं डीपीआरओ द्वारा आयोजित दैनिक मीडिया ब्रीफिंग के अवसर पर एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति के संबंध में अवगत कराया गया।लंबित बुकिंग को आगामी तीन से पांच दिनों में क्लियर करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।आम नागरिकों से अनुरोध है की वे अपने घर पर ही रहे,गैस सिलेंडर की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है।उक्त वर्णित के संदर्भ में समस्या की स्थिति में निरंतर कार्यशील नियंत्रण कक्ष टॉल फ्री नंबर:06478222753 पर संपर्क करे। नियंत्रण कक्ष सतत कार्यशील है जिसके अंतर्गत दो अप्रैल तक एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण संबंधित 323 शिकायतों का निपटारा किया गया है। जिले में निर्बाध रसोई गैस आपूर्ति हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश व सभी गैस गोदामों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले के आम जनों को रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने और वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा विशेष पहल की गई है। जिले के सभी प्रमुख गैस एजेंसियों इंडेन, भारत गैस एवं एचपी गैस के वितरण आंकड़ों की समीक्षा के
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार, जिले के सभी गैस गोदामों पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इनका प्राथमिक उत्तरदायित्व यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक गैस एजेंसी द्वारा बुक किए गए सिलेंडरों की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी की जाए।वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता न हो।गैस एजेंसियां अपनी पूरी क्षमता के साथ पेंडिंग बुकिंग को क्लियर करें।जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस गोदाम या एजेंसी कार्यालय पर आने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह है कि गैस की आपूर्ति सीधे लोगों के घरों तक पहुंचे।वही आम नागरिक अपने घरों पर ही रहें, गैस सिलेंडर की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है।विभिन्न कंपनियों से प्राप्त ताज़ा आंकड़ों के अनुसार जिले में आपूर्ति की स्थिति संतोषजनक है और इसे और गति दी जा रही है।जिसके अंतर्गत इंडेन के 11107,कुल लंबित बुकिंग है।वही 2342 औसत दैनिक बिक्री है जबकि 5181 सिलेंडर स्टॉक है।वही एचपी गैस की लंबित बुकिंग 6314 ,जबकि प्रतिदिन 1584 गैस सिलेंडर वितरण हो रहा है।जबकि स्टॉक में 1999 गैस सिलेंडर मौजूद है।इसी प्रकार भारत गैस कि कुल लंबित बुकिंग 2731 है वही 1230 गैस सिलेंडर प्रतिदिन आपूर्ति की जा रही है जबकि स्टॉक में कुल 2049 गैस सिलेंडर मौजूद है।प्रशासन इन सभी लंबित बुकिंग को अगले 3 से 5 दिनों के भीतर क्लियर करने हेतु युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है।ज्ञात हो कि होम डिलीवरी की व्यवस्था को सख्ती से लागू करने और गोदामों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती से आम जनों के बीच जिला प्रशासन के प्रति विश्वास और सुरक्षा का भाव सुदृढ़ हुआ है। भीड़भाड़ कम होने से न केवल व्यवस्था सुधरी है, बल्कि जरूरतमंदों तक समय पर गैस पहुँच रही है।जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे केवल अधिकृत माध्यमों से ही बुकिंग करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर स्थानीय दंडाधिकारी या जिला आपूर्ति कार्यालय को सूचित करें।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.