राजद जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

सहरसा : राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को जिला परिषद परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर ने की। कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष तंजीम अहमद द्वारा किया गया। मोहम्मद तंजीम ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारिणी अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष,नौजवान के आइकॉन, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नागरिक अभिनंदन समारोह 11 अप्रैल को किया जा रहा है। इस रैली को सफल बनाने के लिए सभी अकलियत प्रखंड अध्यक्ष द्वारा बैठक में बड़ी संख्या में पटना चलने का आह्वान किया गया। तंजीम अहमद ने बताया कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा नवाज आलम उर्फ अनवर आलम के दिशा निर्देश पर अकलियत कमेटी की बैठक में निर्णय किया गया कि जिले से हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लेने को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित है।मोहम्मद अहमद ने बताया कि वर्तमान सरकार में लोगों की हो रही परेशानियों के मद्देनज़र राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में व्यापक रूप से आवाज बुलंद की जा रही है। इन संघर्षों को तेज करने के लिए पार्टी के अंदर एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल धर्मनिरपेक्ष ताकतों को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित है ।उन्होंने समाज के शोषित पीड़ित गरीब गुरुबों के अधिकार के रक्षा हेतु पार्टी द्वारा निरंतर आवाज उठाई जा रही है। वही आम जनता के हित में वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी है। इस मौके पर प्रधान महासचिव अरशद अली, राजद प्रवक्ता शहीदुर रहमान, नुरुल्लाह रहमानी, अख्तर हुसैन, जावेद अख्तर, मोबीन अहमद,छात्र राजद जिला अध्यक्ष धीरज सम्राट, अल्पसंख्यक जिला सचिव ओसामा बिन सईद, एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भीम कुमार भारती, अल्पसंख्यक जिला महासचिव गुलजार अहमद, नगर सचिव मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद कुतुबुद्दीन, अनवार चांद, शहजाद आलम सहित अन्य मौजूद रहे.

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.