बेगूसराय में आयोजित बीसीए रणधीर वर्मा U-19 वन डे ट्रॉफी के लिए सहरसा जिला टीम रवाना
सहरसा : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा बेगूसराय में आयोजित बीसीए रणधीर वर्मा U-19 वन डे ट्रॉफी के लिए सहरसा जिला की टीम शनिवार को रवाना हुई। सेंट्रल जोन के बेगूसराय में आयोजित रणधीर वर्मा U-19 वन डे ट्रॉफी में सहरसा को 06 अप्रैल को सुपौल से, 09 अप्रैल को समस्तीपुर से,11 अप्रैल को बेगूसराय से एवं 12 अप्रैल को खगड़िया से मैच खेलना है। चयनकर्ता प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में चयनित सहरसा जिला की पहले दो मैच के लिए टीम इस प्रकार है।कप्तान अमन साह,उप कप्तान मो शाहनवाज,निखिल कुमार,आयुष आनंद,राहुल कुमार,अभिनव कुमार,अरिजीत कुमार सिंह,राजन कुमार राम,आयुष कुमार, शिवम कुमार,वैभव कुमार,रवि कुमार,अविनाश कुमार बिट्टू,गुलाम सरवर,मृणाल सिंह एवं येशु सिंह टीम मैनेजर नित्यानंद ठाकुर हैं।सहरसा जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष आशीष कुमार कात्यायन,सचिव विश्वजीत बनर्जी,संयुक्त सचिव आशुतोष आनंद, कोषाध्यक्ष असफहान खान,खिलाड़ी प्रतिनिधि नसीम आलम,जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत,पूर्व सचिव बादल कुमार,पूर्व संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी ने खिलाड़ियों को उम्दा प्रदर्शन के साथ विजयी होने की शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.