प्रयागराज दुर्घटना में मृत परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष अनुमोदित राशि का चेक प्रदान किया गया

सहरसा : जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा जनपद प्रयागराज तहसील सोराव के ग्राम:चंदापुर में आदर्श कोल्ड स्टोरेज के दीवाल गिरने के परिणामस्वरूप  दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों यथा:ज्योतिष कुमार/सनोज चौधरी उर्फ विलट चौधरी/मसिंदर सादा तीनों सलखुआ से संबंधित आश्रित  यथा:रीता देवी(मृतक की पत्नी)/मुन्नी देवी(मृतक की पत्नी)/फूलों देवी(मृतक की माता) को मुख्यमंत्री राहत कोष अंतर्गत अनुमोदित अनुग्रह अनुदान की भुगतेय राशि चेक(प्रत्येक आश्रित परिवार को दो दो लाख का चेक)के माध्यम से प्रदान की गई।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मृतक के आश्रित परिवारों से संवेदना व्यक्त की गई एवं नियमानुसार सहायता के प्रति वचनबद्धता व्यक्त की गई है।अंचलाधिकारी सलखुआ को आश्रित परिवारों को तात्कालिक सहायता के रूप में पर्चा देने हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता(आपदा प्रबंधन)संजीव कुमार चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी(सिमरी बख्तियारपुर) आलोक रॉय सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.