रेल नीर की जगह लोकल ब्रांड पानी की बिक्री पर जनसेवा एक्सप्रेस में कार्रवाई, 528 बोतल पानी जप्त

सहरसा : पूर्णिया कोर्ट से सहरसा के रास्ते अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस में रेल अधिकारियों ने औचक छापामारी की। इस दौरान एक कोच से  रेल नीर की जगह दूसरे ब्रांड की 528  पानी की बोतल जप्त किया गया ।पूछे जाने पर यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में पीने के पानी की बोतल की बिक्री की जा रही थी।इसके बाद रेल अधिकारियों ने साइड वेंडिंग संचालक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट समस्तीपुर रेल मंडल को भेज दी ।इससे पूर्व रेल अधिकारियों ने सहरसा नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस को भी जांच की थी लेकिन वैशाली एक्सप्रेस में रेल नीर की बोतल पाया गया ।रेल अधिकारियों के अनुसार सोमवार को सहरसा जंक्शन पर डीसीआई संजय कुमार के नेतृत्व में जांच टीम ने कई ट्रेनों में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 14617 पूर्णिया कोर्ट अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस सहरसा जंक्शन पहुंची थी। जनसेवा एक्सप्रेस में जांच के दौरान कुल 44 पैकेट में कुल  528 बोतल को अनाधिकृत रूप से कोच संख्या 256085/सी से यात्रियों के शीट के नीचे से जप्त किया गया।बताया गया कि जनसेवा एक्सप्रेस में रेल नीर की जगह दूसरे कई अन्य ब्रांड की पानी अवैध तरीके से महंगे दामों में बेची जा रहा थी जिसकी शिकायत यात्रियों ने की थी ।वही ट्रेन निरीक्षण के बाद जांच टीम ने जनसेवा एक्सप्रेस के साइड वेंडिंग संचालक एम एस सनराइज के विरूद्ध कार्रवाई के लिए  समस्तीपुर रेल मंडल को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।ज्ञात हो कि सहरसा जंक्शन पर रेल अधिकारियों एवं प्रशासन की मिलीभगत से वर्षो से लोकल ब्रांड पानी की बिक्री की जा रही है।इस संबंध में कई बार रेल नीर प्लांट को सुचित किये जाने के बाबजूद रेलनीर उपलब्ध नही कराया गया।जिस कारण लोकल ब्रांड पानी की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.