सहरसा मुख्य बस स्टैंड का सैरात 80 लाख में हुई बंदोबस्ती,इरशाद आलम के नाम रहा डाक

सहरसा : नगर निगम क्षेत्र के मुख्य बस पड़ाव बस स्टैंड के सैरात की बंदोबस्ती मंगलवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुई।नगर निगम कार्यालय में आयोजित इस बंदोबस्ती प्रक्रिया में इरशाद आलम ने सबसे ऊंची बोली लगाकर बस स्टैंड का ठेका अपने नाम कर लिया। उन्होंने 80 लाख रुपये की अंतिम बोली लगाई।नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा के वेश्म में महापौर बेनप्रिया की अध्यक्षता में यह डाक प्रक्रिया आयोजित की गई थी। सरकारी नियमों के अनुसार, सफल बोलीदाता को अंतिम राशि पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होता है। इस आधार पर इरशाद आलम ने कुल 88 लाख रुपये नगर निगम के केनरा बैंक खाते में जमा किया है।बस स्टैंड की बंदोबस्ती को लेकर सुबह से ही नगर निगम कार्यालय परिसर में भारी हलचल देखी गई। स्थानीय राजनीति और ठेकेदारी से जुड़े लोगों की मौजूदगी के कारण माहौल काफी प्रतिस्पर्धी रहा। इस डाक में मुख्य रूप से चार बिडर्स ने अपनी किस्मत आजमाई. जिसमें  इरशाद आलम (सफल बोलीदाता),  मुरारी प्रसाद यादव, गोपीकृष्ण, राकेश कुमार शामिल रहे।वही प्रक्रिया के समापन के बाद महापौर बेनप्रिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी डाक प्रक्रिया आयुक्त और सशक्त समिति की निगरानी में पूर्णतः पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई है। उन्होंने बताया कि निगम के राजस्व को ध्यान में रखते हुए नियमों का पूरी तरह पालन किया गया। इस बंदोबस्ती से नगर निगम के कोष में बड़ी राशि मिली है।जिसका उपयोग शहर के विकास कार्यों में किया जाएगा। इस मौके पर उपमहापौर उमर हयात सहित सशक्त स्थायी समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.