भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का जिला व्यापार संघ ने सम्मानित किया
सहरसा : जिला परिषद स्थित रेनबो रिसॉर्ट में बुधवार को जिला व्यापार संघ द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की कोशी की धरती पर पहली बार आगमन पर स्वागत और अभिनंदन किया गया । व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने पाग और चादर देकर भाजपा अध्यक्ष का सम्मान किया उसके बाद सभी सदस्यों में माला पहना कर और बुके देकर सम्मानित किया । प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित कर।कहा कि इस सम्मान के लिय जिला व्यापार संघ को धन्यवाद देते हुए कहा मैं भी व्यापारिक पृष्ठभूमि से आता हूं इसलिए आप के समस्याओं से भली भांति से परिचित हूं और वर्तमान राज्य सरकार व्यापारियों के हित में बहुत सारे फैसले ले रही है । सम्मान समारोह में अध्यक्ष अर्जुन चौधरी,सचिव विकास गुप्ता, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी,कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी, संगठन सचिव नवल सिंह,संयुक्त सचिव आशीष सिंह टिंकू,वैश्य समाज के अध्यक्ष मोहन साह ,प्रवक्ता राजीव रंजन साह,सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, उमाशंकर चौधरी सुशांत झा,महेश कुमार,प्रवीण सिंह,पंकज गुप्ता,अरुण स्वर्णकार, अरविंद कुमार दास,आर संतोष गुप्ता एवं ललन गुप्ता मौजूद थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.