जदयू नेता प्रभात रंजन झा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की

सहरसा : ‎जदयू नेता प्रभात रंजन झा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट कर, उनके बीस वर्षों के ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व शासन के लिए एवं उन्हें जदयू के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई दिया। साथ ही निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने के लिए आभार व्यक्त किया।‎श्री झा ने समस्त सहरसा वासियों के तरफ से भी मुख्यमंत्री को उनके द्वारा समृद्धि यात्रा के तहत 512 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात सहरसा जिला को देने के लिए आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया। श्री झा ने बताया कि सहरसा में कुल 512 करोड रुपए की लागत से 125 विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन और कार्यरम्भ श्री नीतीश अपने समृद्धि यात्रा के दौरान किया था इस योजनाओं के जरिए क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों को गति देने मे बल मिलेगी ।‎प्रभात रंजन झा ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री पदपर रहकर  'न्याय के साथ विकास' का एक जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किए है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़कर सही मायनों में सामाजिक न्याय को धरातल पर उतारा है।‎महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत 'साइकिल योजना' से लेकर 'पंचायती राज में 50% आरक्षण' तक, उन्होंने आधी आबादी को स्वावलंबी बनाया।‎शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकरगाँव-गाँव तक स्कूल और अस्पतालों का जाल बिछाकर बिहार के भविष्य को संवारा।‎समाजिक सुधार के लिए शराबबंदी और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के विरुद्ध 'समाज सुधार अभियान' की मशाल जलाई एवं बिहार में विधि व्यवस्था स्थापित करते हुए कानून का राज्य स्थापित किया साथ ही पर्यावरण के लिए हरित बिहार जैसे कार्यक्रम चला कर बिहार का हरित अवरण 8% से बढ़ा कर 19% तक पहुंचा दिए जिसकी प्रशंसा देश ही नहीं विदेशों मे भी खूब हो रहा हैं ।‎प्रभात झा ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा की आपका मार्गदर्शन समय समय पर हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलता रहे यही मंगल कामना करते हैँ।‎नीतीश के राज्यसभा जाने के कारण कार्यकर्ताओं में उत्पन्न संशय को भी  मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभात रंजन ने रखा जिस पर  मुख्यमंत्री  ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह बिहार को छोड़कर नहीं जा रहे हैं।वह समय-समय पर कार्यकर्ताओं एवं बिहार के लोगों के उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन देते रहेंगे।साथ ही बिहार के विकास के लिए राज्यसभा के माध्यम से कार्य करते रहेंगे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.