पांडुलिपियों के संरक्षण/डिजिटिलाइजेशन निमित संचालित ज्ञान भारतम मिशन के सुचारु संचालन की समीक्षा बैठक

सहरसा : जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण/डिजिटिलाइजेशन निमित संचालित ज्ञान भारतम मिशन के सुचारु संचालन हेतु अपेक्षित कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया की जिलांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में संबंधित कार्यालयों के समेकित प्रयास से संरक्षित पांडुलिपि को चिन्हित करने हेतु मिशन मोड में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाए ,जानकारी दी गई की अभी तक दो सर्वेक्षण के फलस्वरूप लगभग दो सौ पांडुलिपि चिन्हित किए गए है।इस संदर्भ में ज्ञातव्य है कि भारत सरकार द्वारा भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा और बौद्धिक विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए वर्ष:2025/26 के बजट में फ्लैगशिप पहल के रूप में  ज्ञान भारतम मिशन की घोषणा की गई है।इस मिशन के अंतर्गत देश भर में उपलब्ध भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित पांडुलिपियों का वैज्ञानिक संरक्षण,डिजिटलीकरण और अभिलेखीकरण किया जा रहा है,ताकि यह अमूल्य धरोहर शोधार्थियों,विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को सुलभ हो सके। ज्ञान भारतम मिशन अंतर्गत राज्य अंतर्गत विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों,मठों, मंदिरों,शैक्षणिक संस्थानों,निजी एवं सार्वजनिक पुस्तकालयों व व्यक्तियों आदि के पास उपलब्ध कागज,भोजपत्र,ताड़पत्र,कपड़े आदि में हस्तलिखित पांडुलिपियों की पहचान,सर्वेक्षण,कैटलॉगिंग,संरक्षण एवं डिजिटीलीकरण का कार्य किया जाना है।

ज्ञान भारतम मिशन के सफल/सुचारु क्रियान्वयन निमित जिला स्तर पर एक अभियान के माध्यम से पांडुलिपियों का संग्रहण करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को चिन्हित करने का कार्य प्रगति पर है,तत्संबंधी  सूची भी तैयार की जा रही है।
उक्त वर्णित के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उप विकास आयुक्त को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है,कमिटी में सदस्य के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी/जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी/जिला पंचायत राज पदाधिकारी/अनुमंडल पदाधिकारी/प्रभारी पदाधिकारी(सामान्य शाखा) के साथ साथ जिला से संबंधित विद्वान भी परामर्शी के रूप में सम्मिलित किए गए है।कमिटी के पर्यवेक्षण में जिलांतर्गत पांडुलिपियों को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है। जिलांतर्गत 75 वर्षों से पुराने पांडुलिपि धारक से जनहित में अनुरोध किया जाता है कि वे इस संबंध में  जिला जनसंपर्क कार्यालय को कार्यालय अवधि में सूचना दे सकते है।आज आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार, अपर समाहर्ता श्री निशांत,जिला पंचायत राज पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी  एवं संबंधित क्षेत्र के गणमान्य यथा:श्री मुक्तेश्वर प्रसाद, सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.