राज्य के आर्थिक विकास में व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : संजय सरावगी

सहरसा :  कोशी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अर्जुन दहलान की अध्यक्षता में विकासशील बिहार में व्यापारियों की दशा और दिशा विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी उपस्थित रहे।परिचर्चा को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि राज्य के आर्थिक विकास में व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं व्यापार को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने व्यापारियों से सुझाव लेकर व्यापार के अनुकूल वातावरण तैयार करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।अध्यक्षता कर रहे अर्जुन दहलान ने कहा कि बदलते आर्थिक परिवेश में व्यापारियों के सामने अनेक चुनौतियाँ हैं, जिनके समाधान के लिए सरकार, प्रशासन और व्यापारिक संगठनों के बीच समन्वय आवश्यक है।उन्होंने कहा कि ऐसी परिचर्चा से व्यापारियों को अपनी समस्याएँ रखने एवं समाधान खोजने का अवसर मिलता है।डॉ शशिशेखर झा के संचालन में आयोजित परिचर्चा में उपस्थित व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा व्यापार के विकास, सरल नियम व्यवस्था, बेहतर आधारभूत संरचना और सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।महासचिव विवेक विशाल ने सभी अतिथियों धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा  कार्यक्रम का सफल संचालन निकुन तुलसियान एवं गोकुलधाम परिवार कै द्वारा किया गया। चैम्बर के महासचिव विवेक विशाल, सचिव विजय बगरिया, चंद्रमणि सिंह, उपाध्यक्ष संजीव झा ‘गुल्टी बाबू’, उपाध्यक्ष सुशील सिंह, उपाध्यक्ष संजय डिडवानिया सहित चैम्बर के कई पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।वही परिचर्चा में भाग लेने वाले प्रमुख सदस्यों में डॉ अंकुर चांद , पंकज तुलस्यान, सचिन तुलस्यान, गोपाल दहलान,संजय बगरिया,सुनील जालान, कन्हैया सुरेका, सुबोध मांडीवाल,, मुन्ना मांडीवाल  गौरव तुलस्यान, रोहित तुलस्यान, कुबेर तुलस्यान, राजेश दारुका,  जयप्रकाश शारदा, अनिल मस्करा, अरविंद डोकानियां,दीपक अग्रवाल,दीपक भीमसरिया,रमेश भीमसरिया, सुधीर सर्राफ, सुनील टेकरीवाल, रंजीत दास,अनुज कुमार सिंह, अजय सिंह,पंकज कुमार गुप्ता, सौरभ बांका, चंदन डीडवानिया, अमित शाह, सुशील साहू, संजीव कुमार बर्मा, राजेश तोदी,आलोक जैन, राजीव जैन, रोहित जैन, नीरज केशरी,ओम प्रकाश गुप्ता,मो अम्मार, हरीश चौधरी,जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी,उपाध्यक्ष  ओम प्रकाश चौधरी, निगम-34 वार्ड पार्षद सिंकु सिन्हा बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान प्रांतीय उपाध्यक्ष अमर दहलान ,अध्यक्ष राजेश यादुका, सचिव निकुन तुलस्यान,कोषाध्यक्ष गौतम दहलान, सुशील दहलान, रिंकेश अग्रवाल,मनीष खेमका, शंभू टेकरीवाल,दीपक तुलस्यान,नितेश दहलान, सौरभ दहलान,विनोद अग्रवाल,किशन डीडवानिया, शिवम खेतान,समाजसेवी उमेश दहलान, राधे श्याम अग्रवाल मारवाड़ी युवा मंच कै अध्यक्ष आदित्य मित्तल,सचिव विनित अग्रवाल,आशु अग्रवाल, सुमित केजरीवाल,टिल्लू अग्रवाल, गोलू अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.