अमृत भारत स्टेशन अब स्पेशल सुरक्षा रेंजर ट्रैकर निगरानी के हवाले

सहरसा : अमृत भारत स्टेशन के तहत नवनिर्मित सहरसा जंक्शन की निगरानी अब रेंजर ट्रैकर डॉग के हवाले किया गया है।सहरसा जंक्शन की स्पेशल सुरक्षा अब  रेंजर के निगरानी मै होगी।शुक्रवार को समस्तीपुर जंक्शन से 15284 जानकी एक्सप्रेस को खंगालते हुए डॉग स्क्वायड टीम के साथ रेंजर ट्रैकर सहरसा जंक्शन पहुंची आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को हर आने जाने वाली ट्रेन और जंक्शन का चप्पा चप्पा रेंजर द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ में सब इंस्पेक्टर सुजीत कुमार मिश्रा के अलावा रेलवे सुरक्षा बल के कई टीम भी मौजूद थी।दिल्ली से स्पेशल ट्रेनिंग लेकर शुक्रवार को रेंजर सहरसा जंक्शन पहुंचा सुबह से शाम तक सर्कुलेटिंग एरिया प्लेटफार्म के अलावा कई ट्रेनों को खंगाला।इसके अलावा कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी खंगाला सहरसा जंक्शन पर स्पेशल चेकिंग में डॉग स्क्वायड टीम में रंजय और दिलीप  साह भी शामिल थे।रेलवे सुरक्षा बल के साथ  रेंजर ने महत्वपूर्ण ट्रेनों में विस्फोटक पदार्थ की जांच की समस्तीपुर से सहरसा तक जानकी एक्सप्रेस, सहरसा राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, हाटे  बाजार एक्सप्रेस, सहरसा बेंगलुरु सुपरफास्ट के अलावा सुपौल पुणे एक्सप्रेस के हर कोच की जांच की गई। इसके बाद सहरसा से समस्तीपुर तक सहरसा अहमदाबाद एक्सप्रेस का विशेष चेकिंग किया गया।दिल्ली से स्पेशल ट्रेनिंग लेकर रेंजर समस्तीपुर जंक्शन पहुंचा उसके बाद समस्तीपुर मानसी सहरसा चेकिंग के लिए भेजा गया शुक्रवार को खबर लिखिए जाने तक  चेकिंग जारी रही।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.