प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में जनता संवाद की हुई सुनवाई

सहरसा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अंतर्गत  कोशी प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में आयोजित  संवाद कार्यक्रम के दौरान समेकित रूप से कुल बारह आवेदन सहरसा:07/सुपौल:01 एवं मधेपुरा:04 अर्थात कुल बारह आवेदनों के संदर्भ में सुनवाई की गई,एवं संबंधित कार्यालय प्रधान यथा:अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन जिला भू अर्जन पदाधिकारी,भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित अन्य संबंधित को प्राप्त आवेदनों में वर्णित समस्या का नियमानुसार यथाशीघ्र निदान करने पश्चात तत्संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।आज आयोजित उक्त वर्णित कार्यक्रम के अवसर पर योगेश्वर मुखिया देवनन्दन प्रसाद साह, दशरथ साह सहित अन्य ने अपने समस्याओं से अवगत कराया।उक्त अवसर पर आयुक्त के सचिव दिनेश लाल दास सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.