जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 आवेदन का त्वरित निष्पादन
सहरसा : सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान अंतर्गत जिलाधिकारी दीपेश कुमार सहरसा की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को जिलांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से आगंतुक आम नागरिक मुलाकात कार्यक्रम के दौरान समेकित रूप से कुल चौबीस आवेदन के संदर्भ में सुनवाई की गई।एवं संबंधित कार्यालय प्रधान यथा:अंचलाधिकारी कहरा सत्तर कटैया सहित अन्य संबंधित को प्राप्त आवेदनों में वर्णित समस्याओं का नियमानुसार यथाशीघ्र निदान करने पश्चात तत्संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।आज आयोजित उक्त वर्णित कार्यक्रम के अवसर पर कुमार अमिताभ,विद्यापति नगर,सहरसा निवासी,सुश्री मनीषा कुमारी,बिहरा, सतर कटैया निवासी निरंजन कुमार, इंद्रशेखर पाठक सत्तर कटैया निवासी ने भूमि विवाद संबंधित मामलों से अवगत कराया,जिसके नियमानुसार सम्यक निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी कहरा व सतर कटैया सहित अन्य संबंधित को निर्देशित किया गया हैं। उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता विभागीय जांच गणेश कुमार,जिला जनशिकायत कोषांग से संबंधित प्रभारी पदाधिकारी सह निदेशक,एनईपी पुलक कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.