एनएसयूआई के 56 वें स्थापना दिवस पर जिला इकाई द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन
सहरसा : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के 56वें स्थापना दिवस पर जिला ईकाई द्वारा शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला एनएसयूआई अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजेंद्र मिश्रा कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया।इसके उपरांत एमएलटी कॉलेज मैदान, सहरसा में एक दिवसीय भव्य हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में महाराणा प्रताप क्लब, सहरसा और एसप्रचूलिस्ट एडवेंचर्स स्पोर्ट्स क्लब, सहरसा के बीच रोमांचक मैच खेला गया। जिसमें एसप्रचूलिस्ट एडवेंचर्स स्पोर्ट्स क्लब ने 4-3 से जीत हासिल किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने की,जबकि संचालन पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने किया।टूर्नामेंट का उद्घाटन एम.एल.टी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रो. सुधीर कुमार सिंह, एआईसीसी सदस्य एवं बिहार के पूर्व एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष केसर कुमार सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश झा, बीएनएमयू सीनेट सदस्य एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के महासचिव डॉ. संजीव झा तथा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रो. सुधीर कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसयूआई ने अपने स्थापना दिवस पर हॉकी जैसे राष्ट्रीय खेल को बढ़ावा देकर छात्रों एवं खिलाड़ियों के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एमएलटी कॉलेज हमेशा खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहेगा।जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश झा ने कहा कि एनएसयूआई न केवल छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती है, बल्कि खेल और खिलाड़ियों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।वहीं, श्री केसर कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।डॉ. संजीव झा ने अपने संबोधन में खेलों को समाज में एकता, समानता और राष्ट्रीयता का प्रतीक बताया उन्होंने कहा कि एनएसयूआई छात्र सिर्फ़ कैम्पस में छात्रों का आवाज़ ही नहीं उठाता है बल्कि खेल के मैदान में भी खिलाड़ियों के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करता है।युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि मुझे फक्र है कि मैं 7 साल तक एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष रहा और इस दौरान छात्र हेतु की कई लड़ाई को लड़ा मेरी पहचान आज एनएसयूआइ से ही है। इस मौके पर एमटीएल कॉलेज के राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ हर्षवर्धन सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामशरण यादव, मृणाल कामेश, जिला कांग्रेस के महासचिव मोहम्मद शाजली, वन पार्षद प्रतिनिधि ताबिश मेहर,तारिक खान, खेल पदाधिकारी मनीष कुमार प्रियरंजन,शिंकु आनंद पिंकेश यादव , अमरजीत कुमार, निर्मल कुमार, मनीष कुमार, रोशन कुमार, रणधीर यादव, विशाल यादव, भरत कुमार , सौरव कुमार, मनीष गुप्ता, धीरज सम्राट सहित अन्य मौजूद थें।कार्यक्रम को सफल बनाने में सहरसा जिला हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील झा एवं सचिव प्रमोद झा का सराहनीय योगदान रहा।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.