किडस जोन स्कूल दिवंगत पार्षद सिद्धि प्रिया का ड्रीम प्रोजेक्ट है,जिसमें होती सस्ती पढ़ाई : बेन प्रिया

सहरसा : शहर के सिद्धि प्रिया हाउस बटराहा स्थित किड्स जोन में स्कूल का एनुअल डे समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम की महापौर बेन प्रिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक एससी खां की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रीति झा, शिक्षक त्रिगुण झा,बरूण मिश्रा, भारती झा, जुही गुप्ता,अन्नु कुमारी सहित अन्य ने अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन विनय पाठक ने किया। इस मौके पर महापौर बेन प्रिया ने कहा कि यह स्कूल दिवंगत पार्षद सिद्धि प्रिया का ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसमें आमलोगों के बच्चों को कम खर्च में बेहतर शिक्षा देने की जो मुहिम थी वह रंग लाती दिख रही है।सभी निजी स्कूल इसी तरह शिक्षा का माध्यम बने न की व्यवसायिक बन अभिभावकों का शोषण करे। सस्ती किताब और ड्रेस मिलनी चाहिए। उन्होंने स्कूल संचालक को साधुवाद दिया।इस मौके पर बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण की प्रस्तुति दी गयी। इसके बाद महापौर द्वारा बच्चों को प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्थानीय चंद्रमोहन ठाकुर, रामनाथ झा, अनिल झा, उदय खां, गुडू राय, विभाष झा, अरूण मिश्र, अमित दौलत, मनोज साह, आशीर्वाद झा, रतन खां, अजित यादव, विनोद सोनी सहित अन्य मौजूद थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.