विद्युत विभाग के सम्मान समारोह में आशीष कुमार खां को सम्मानित किया गया
सहरसा : सहरसा में नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से विद्युत आपूर्ति अंचल, सहरसा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक सहायक आशीष कुमार खां को वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रहण एवं बिलिंग कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। विद्युत अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार, वरीय प्रबंधक (राजस्व) दीपक कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार , अजीत कुमार विद्युत कार्यपालक अभियंता सिमरी बख्तियारपुर एवं सहायक विद्युत अभियंता सौर बाजार, सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से उन्हें सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि राजस्व संग्रहण और बिलिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका से विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति में काफी मदद मिली है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि ऐसे कर्मियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विभाग की कार्यप्रणाली मजबूत होती है और अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आशीष कुमार खां आगे भी इसी तरह समर्पण और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। सम्मान प्राप्त करने के बाद आशीष कुमार खां ने विभाग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों के मार्गदर्शन को दिया। इस मौके पर विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने सम्मानित कर्मी को बधाई दी।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.