जिलाधिकारी ने सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के रायपुरा पंचायत में रब्बी गेहूँ फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया
सहरसा : जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के रायपुरा पंचायत में कृषि सलाहकार रामजीवन कुमार द्वारा सम्पादित किए जा रहे पंचायत स्तरीय रब्बी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया।रायपुरा राजस्व ग्राम के थाना संख्य:68 खेसरा संख्या 1521 में संभावित विधि से 10x 5 मीटर उक्त वर्णित कार्य निष्पादित किया गया।जिससे कटनी प्रयोग उपरान्त 7 किलो 430 ग्राम उपज की प्राप्ति हुई।इस संदर्भ में ज्ञात हो की फसल कटनी प्रयोग एक वैज्ञानिक पद्धति है।जिसके द्वारा किसी क्षेत्र में फसल की वास्तविक औसत उपज का सटीक आकलन किया जाता है।यह मुख्य रूप से फसल बीमा,कृषि ऋण एवं क्षतिपूर्ति निर्धारण के लिए किया जाता है,जिसके अंतर्गत रैंडम विधि से चुने गए 10x5 अर्थात 50 वर्गमीटर के प्लॉट से उपज मापी जाती है।जिला पदाधिकारी के साथ इस निरीक्षण कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर आलोक राय,वरीय उप समाहर्ता राजू कुमार,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,प्रखंड कृषि पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड विकास अधिकारी, अंचल अधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.