25000 का इनामी बेगूसराय निवासी और तिवारी गैंग के सदस्य मनीष पांडे गिरफ्तार

सहरसा -   एसटीएफ और जिला के सदर थाना पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 25000 का इनामी, बेगूसराय का निवासी और तिवारी गैंग का सक्रिय सदस्य मनीष पांडे को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी। उनका नाम बेगूसराय जिला के टॉप - 10 अपराधी की सूची में शामिल था। उनके ऊपर छिनतई, लूटपाट और एनडीपीएस एक्ट को लेकर मामले दर्ज थे। जिनमें उनकी तलाश की जा रही थी। उनकी गिरफ्तारी से सहरसा और बेगूसराय जिला पुलिस टीम ने चैन की सांस ली है।शनिवार को साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि एसपी हिमांशु के निर्देश पर फरार अपराधियों और इनामी अपराधियों के बीच कार्रवाई की जा रही है।जिस क्रम में शुक्रवार की देर शाम 25 हजार रुपए के इनामी अपराधी की गिरफ्तारी की गई थी। उनकी गिरफ्तारी सदर थाना और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हुई थी। जिन्होंने अभियान के तहत उन्हें गिरफ्तार किया था।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी बेगूसराय जिला के फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोगराहा गांव निवासी शत्रुघ्न पांडे के पुत्र मनीष पांडे थे। वे बेगूसराय जिला के टॉप - 10 अपराधी में शामिल थे। उनके ऊपर लूट का मुकदमा दर्ज था। साथ ही उनके ऊपर पूर्व से ही एनडीपीएस और छिनतई को लेकर भी मामले दर्ज थे। वे मुख्य रूप से तिवारी गैंग के सदस्य थे। तिवारी गैंग मुख्य रूप से छिनतई, लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.