कोसी क्षेत्रीय विकलांग विधवा बृद्ध कल्याण समिति द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन

सहरसा : कोसी क्षेत्रीय विकलांग विधवा बृद्ध कल्याण समिति द्वारा मंगलवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाया गया।इस अवसर पर कोसी क्षेत्रीय विकलांग आवासीय मध्य विद्यालय पटुआहा  तथा कोशी दिशा केंद्र में अंबेडकर जी के प्रतिमा पर दिव्यांग बच्चों पदाधिकारी कर्मचारी एवं अभिभावकों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मोहन कुमार अध्यक्ष बोर्ड सदस्य राष्ट्रीय न्यास भारत सरकार के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रेरणा में जीवन में भेदभाव के खिलाफ संघर्ष और ज्ञान आधारित समाज की स्थापना में बाबा अंबेडकर साहब के अहम भूमिका के संबंध में विस्तृत से जानकारी दी गई। साथ ही साथ अध्यक्ष के द्वारा ज्ञान के ज्योति जलाकर समाज को नई दिशा दिखाने वाले महामानव को नमन करते हुए अंबेडकर जयंती के हार्दिक शुभकामनाएं समस्त दिव्यांग जनों एवं देशवासियों को इस समारोह से दिया गया।साथ ही साथ राष्ट्रीय न्यास भारत सरकार के संचालित दिशा योजना के अंतर्गत कोसी दिशा केंद्र के मानसिक मंदता श्रेणी के लाभार्थियों के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।साथ ही परिवहन भत्ता की राशि का चेक प्रदान की गई। साथ ही साथ इस कार्यक्रम पर संस्थान के अध्यक्ष सह बोर्ड सदस्य मोहन कुमार के द्वारा कोसी दिशा केंद्र के 20 लाभार्थियों के बीच माह मार्च 2026 का परिवहन भत्ता का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के महासचिव मुकेश कुमार,  कोषाध्यक्ष दिलिप कुमार साह, केंद्र के विशेषज्ञ दयानंद कुमार,  फिजियोथरापिसट डॉक्टर अवु सालह, काउंसलर सुनील कुमार ठाकुर केयर गिभर डाली कुमारी, पुनम देवी आया,विशेष विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जयंती कुमारी,उपेन्द्र साह, शिव राम शर्मा,आशीष कुमार, ज्योति कुमारी, सोनु कुमार, अवधेश राम,अमित कुमार सहित अन्य मौजूद रहें।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.