प्रधानमंत्री ने बाबा भीमराव अंबेडकर के स्मृति को पंचतीर्थ रूप मे विकसित कर दी श्रद्धांजलि : साजन शर्मा

सहरसा : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पटुआहा में बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री भैरवानंद झा के संचालन में आयोजित हुई।कार्यक्रम  की शुरुआत बाबा साहेब के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संगोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, मनोज यादव, जिला महामंत्री अनमोल भगत, जिला आईटी विभाग प्रभारी अभिषेक पांडेय ने संबोधित किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थानों को 'पंचतीर्थ' के रूप में विकसित किया है। ये तीर्थ बाबा साहेब केजन्मभूमि मऊ, मध्य प्रदेश अम्बेडकर नगर जहां बाबा साहेब का जन्मस्थान है।शिक्षा भूमि लंदन, यूनाइटेड किंगडम: वह स्थान जहां बाबा साहेब ने पढ़ाई के दौरान निवास किया था।दीक्षा भूमि नागपुर, महाराष्ट्र वह स्थान जहां उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया था।महापरिनिर्वाण भूमि - दिल्ली 26 अलीपुर रोड, दिल्ली, जहां बाबा साहेब का निधन हुआ था।चैत्य भूमि मुंबई, महाराष्ट्र: चैत्य भूमि, दादर, जहां उनका दाह संस्कार किया गया था। भाजपा ने उनके सम्मान में उनके जीवन, शिक्षा और संघर्ष को समर्पित हैं, जिन्हें सरकार ने राष्ट्रीय महत्व के स्थलों के रूप में विकसित किया है।इस संगोष्ठी में सभी मंडल अध्यक्ष सभी जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। जिसमें जिला उपाध्यक्ष बी एन सहनी, रिंकी कुमारी, जिला मंत्री पंकज पाठक, कुमार गौरव सिंह,विपीन कुशवाहा, सुगामनी देवी, नमिता पाठक, जिला मिडिया प्रभारी सुमित सिन्हा, कुमार अमर ज्योति, महावीर यादव,अभिलाष कुमार, अखिलेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष आशिष गुप्ता, श्री कृष्ण झा, रूद्रानंद कुमार सिंह,अनिल यादव, ललन जायसवाल, महेश झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.