जिला में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति एवं कालाबाजारी पर नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन सख्त

सहरसा : जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आम जनों की आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। जिला आपूर्ति शाखा द्वारा गुरुवार को जारी 'दैनिक खैरियत प्रतिवेदन' के अनुसार जिले की वर्तमान स्थिति संतोषजनक है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।जिला जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित ब्रीफिंग के दौरान डीपीआरओ आलोक कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष सुचारू रूप से कार्यरत है। आज नियंत्रण कक्ष में कुल 13 शिकायतें प्रास हुई, जिनमें से सभी 13 शिकायतों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया है। जिले की कुल 34 गैस एजेंसियों में से 11 संवेदनशील एजेंसियों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। आंकड़ों के अनुसार, कल जिले में कुल 3,222 बुकिंग के विरुद्ध 2,130 सिलेंडरों की होम डिलीवरी सुनिश्चित की गई है।वर्तमान में जिले के पास 6,078 भरे हुए मिलेंडरों 14.2 किग्रा का स्टॉक उपलब्ध है। जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने हेतु प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आज जिले में 01 सघन छापेमारी की गई। अब तक जिले में कुल 193 निरीक्षण किए जा चुके हैं और 05 मामलों में वाद दर्ज किए गए हैं।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक वस्तुओं की कृत्रिम कमी पैदा करने वाले या निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि किसी भी शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.