बाल एवं बंधुआ श्रमिकों के उन्मूलन से संबंधित विषयों पर एनएचआरसी की बैठक आयोजित
सहरसा : राष्ट्रीय मानवाधिकार कमीशन नई दिल्ली के बंधुआ मजदूर एवं बाल मजदूर स्पेशल मॉनिटर धनंजय टिंगल की अध्यक्षता में शुक्रवार को परिसदन में बाल एवं बंधुआ श्रमिक से संबंधित बैठक आहुत की गई।बैठक की शुरूआत जिला अतिथि गृह, सहरसा में धनंजय टिंगल, की अध्यक्षता में बाल एवं बंधुआ श्रमिक से संबंधित बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु उप श्रमायुक्त, कोशी प्रमण्डल, अपर समाहर्ता, सहरसा, श्रम अधीक्षक, सहायक निदेशक बाल संरक्षण ईकाई, सहरसा, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-2, जिलान्तर्गत सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चाईल्ड हेल्प लाईन, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्य तथा घुरण महतो भी उपस्थिति थे। बैठक में बाल एवं बंधुआ श्रमिकों के उन्मूलन से संबंधित विषयों पर गहनता से वार्तालाप हुई साथ ही बाल एवं बंधुआ श्रमिकों के विमुक्ति उपरान्त श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग एवं अन्य विभागों से दी जाने वाली विभिन्न लाभों पर चर्चा हुई ।साथ ही नकोदर, जालंधर पंजाब से सहरसा जिला के कुल 10 विमुक्त बंधुआ श्रमिकों को सेन्ट्रल सेक्टर स्कीम फार रिहैब्लिशन आफ बान्डेड लेबर 2016 संशोधित नियमावली 2022 के अन्तर्गत धनंजय टिंगल एवं जिला पदाधिकारी, सहरसा के द्वारा प्राथमिक पुनर्वास के तौर राशि 30,000 रूपये मात्र का चेक प्रदान किया गया। ततपश्चात सभी को धन्यवाद ज्ञापन देते हुए बैठक को समाप्त की गई।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.